






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2024। नए राज की नई व्यवस्था के लिए किए जा रहे कार्मिकों के बदलाव के दौर में क्षेत्र के बिजली विभाग के बेड़े में भी बड़ा बदलाव किया गया है। यहां पूर्व में ही श्रीडूंगरगढ़ एक्सईएन पद पर भूराराम फलोदा की जगह विष्णु मेथी को लगाया गया था। वहीं गुरुवार रात को निकाले गए आदेश में श्रीडूंगरगढ़ सहायक अभियंता द्वितीय पद पर मिथिलेश कुमार को, सहायक अभियंता उपनी पद पर रोहित को लगाया गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ सहायक अभियंता प्रथम के नीचे लगे हुए जेईएन नारायण शुक्ला और अश्विन गुर्जर को हटाया गया है एंव अमित कुमार ओझा को श्रीडूंगरगढ़ लगाया गया है। वहीं सहायक अभियंता प्रथम मुकेश मालू को यथावत ही रखा गया है।



