






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2020। आज कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने बछबारस का व्रत रखा और गाय व बछड़े का पूजन कर पुत्र को तिलक लगा कर लड्डू खिलाया। सुबह से ही कस्बे की गोपाल गौशाला में महिलाऐं पूजा के थाल सजाएं पहुंची व गायों का पूजन कर परिक्रमा लगाई। महिलाओं ने उत्साह से परंपरा निर्वहन करते हुए पुत्र की सुख समृद्धि के लिए पीला ओढ़ कर पूजन किया व कथा सुनी। राजस्थानी संस्कृति में पीले को विशेष महत्व देने की परंपरा रही है। आज के दिन महिलाएं गाय के दूध से बनी किसी वस्तु का सेवन नहीं करती व गेंहू से बनी वस्तुएं भी प्रयोग में नहीं लेती है। आज के दिन घरों में चाकू का प्रयोग नहीं किया जाता इस कारण आज घर घर बाजरे की रोटी और चने,मोठ,कड़ी बनाई गई है।






