






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2024। बिग्गाजी महाराज के पंच दिवसीय दर्शन कर लौट रहें एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया और विवाद का श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। गोविंद हाल निवासी बिग्गाबास ने बिग्गाबास रामसरा निवासी दिनेश पुत्र अमराराम जाट, सुभाष पुत्र अन्नाराम जाट, लालचंद पुत्र मुन्नीराम जाट, रामस्वरूप पुत्र किसनाराम जाट सहित अन्य 10 लोगों के खिलाफ एक राय होकर अचानक हमला कर देने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को रात करीब 12 बजे वह अपने साथी तेजाराम के साथ धोक लगाकर लौट रहा था। तभी आरोपियों ने हाथों में हथियार लेकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर समिति सदस्यों ने परिवादी को बचाया और ईलाज के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



