






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में युवा पीढ़ी नशा मुक्त होकर देश के नैतिक उत्थान की जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठाएं, ये संदेश देने के साथ क्षेत्र के दो वरिष्ठ समाज चितंको ने जागरूकता रैली निकालने का बीड़ा उठाया है। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य ने कहा कि नशे की गोद में अपराध का जन्म होता है और समाज में नशे के दुष्प्रभाव दिन प्रति दिन बढ़ते नजर आ रहें है। आर्य व साहित्यकार श्याम महर्षि के निर्देशन में क्षेत्र में नशे के खिलाफ नई अलख जगाने के प्रयास प्रारंभ हो रहें है। जागरूकता रैली दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान से रवाना होगी व गौरव पथ सहित मुख्य बाजार से होकर उपखंड कार्यालय तक पहुंच कर पूर्ण होगी। आर्य और महर्षि के निर्देशन में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं रैली में भाग लेंगे तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी रैली में शामिल होंगे। अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा रैली की पूर्व तैयारी की जा रही है।



