






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2024। डिग्गी में डूबने से एक विवाहिता की मौत हो जाने की खबर क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना से सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परमेश्वरी पत्नी मोहनराम मेघवाल का बीती रात करीब 10 बजे शव डिग्गी में मिला। परिजनों ने शव निकाला व श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एसआई बलवीरसिंह मौके पर पहुंचे है। मृतका का विवाह करीब 8 साल पूर्व हुआ व पुलिस शव लेकर श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी पहुंच रही है। पूरी खबर के लिए जुड़ रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइमस के साथ..



