May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2020। शनिवार को देर शाम घर से निकला 25 वर्षीय युवक आसिफ देर रात लखासर टोल के पास मिल गया जिसे पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचा दिया। टाइम्स के द्वारा सूचना को प्रमुखता से छापा गया जिसे बड़ी संख्या में युवाओं ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। लखासर टोल के पास युवक के दिखते ही कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम टोल पर पहुंच कर युवक आसिफ को लेकर आई और उसके पिता असलम धोबी को सौंप दिया। परिजनों ने आसिफ के मिल जाने पर राहत की सांस ली और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया। राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश सचिव मोहम्मद ताहीर, आमिर खोखर सहित ने टाइम्स को जनता की आवाज बनने के लिए धन्यवाद दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स का वायरल पोस्टर जिससे सभी तक युवक के खोने की सूचना मिल सकी।