May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-02-26 at 21.20.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ शहर में रविवार रात मुस्लिम समुदाय द्वारा शब-ए-बारात का पर्व मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बताया कि पिछले साल किए गए कर्मों का लेखा-जोखा तैयार करने और आने वाले साल की तकदीर तय करने वाली इस रात को शब-ए-बारात कहा जाता है। इस पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पूरी रात जागकर नमाज अदा कर अपने गुनाहों की माफी मांगी जाती है। इस मौके पर समाज के धर्म गुरूओं ने अपने विचार रखें व इबादत का संदेश दिया। जलसे में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। शब-ए-बारात मनाने के साथ ही रमजान का उत्साह प्रारंभ हो गया है। इस पर्व के ठीक 15 दिन बाद पाक माहे रमजान शुरू होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए शब-ए-बारात के जलसे में, मांगी दुआएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मगुरू हुए शामिल।