May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-02-27 at 12.55.09

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में किया गया भव्य स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। बीकानेर में आयोजित रक्तदान शिविर व कार्यकर्ता संवाद सभा में भाग लेने जयपुर से बीकानेर जाते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली आज हाइवे मार्ग से पहुंचे। यहां विधानसभा चुनाव में टिकिटार्थी रहें हेतराम जाखड़ ने झंवर बस स्टैंड पर, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गणपति धर्मकांटे पर तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने यूथ कांग्रेस कार्यालय में तीनों नेताओं का स्वागत सम्मान किया। वहीं मूलाराम भादू ने भी पोस्टर बैनर लगवा कर अपनी मौजूदगी दर्शाई है। सभी आयोजनों की खबर पढें विस्तार से।

प्रवेश के साथ पहला आयोजन, जाखड़ ने किया स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। विधायक चुनाव में कांग्रेस के टिकिटार्थी रहें रीड़ी के युवा नेता हेतराम जाखड़ ने कांग्रेस तीनों आला नेताओं का स्वागत अभिनंदन किया। यहां फूलमालाओं से स्वागत कर सभी को साफे पहनाए गए। पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, सरपंच धीरदेसर रामचंद्र चोटिया, बिग्गाबास रामसरा सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़, बाना सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना, कितासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां, लालचंद कड़वासरा, तुलछीराम गोदारा, बीरबल देहडू, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि टेमाराम मेघवाल, तोलाराम बाडेला, आसुराम जाखड़, रामप्रताप डेलू, धनराज हरडू, लक्ष्मण खिलेरी, रामचंद्र जाखड़, रामचंद्र गिल्ला, हनुमान महिया, दुर्गाराम महिया, मूलाराम सहू, संतलाल शर्मा, भंवरलाल अभयसिंहपुरा, हनुमानाराम बाना, प्रेमप्रकाश महिया, महावीर जाखड़, कृषि मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में प्रवेश पर पहले कार्यक्रम में हेतराम जाखड़ ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ सहित कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन।

गोदारा ने परंपरागत कार्यकर्ताओं के साथ किया सम्मान, टिकट देरी से देने की शिकायत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक एवं गत चुनावों में पार्टी प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में गणपति धर्मकांटे पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर केशराराम गोदारा, विमल भाटी, सोहनलाल महिया, बापेऊ सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानाराम, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोर्वधन खिलेरी, समंदसर सरपंच प्रतिनिधि खियांराम गोदारा, मास्टर प्रभूराम बाना, राजेश मंडा, लालचंद नाई, नानूराम नैण, रेखाराम कालवा, कोड़ाराम भादू, विजयराज सेवग, रमेश प्रजापत, रमेश बासनीवाल, हरलाल बाना, सत्यनारायण बेरड़, दीनदयाल जाखड़, धाई देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहै। यहां गोदारा ने साफे पहनाए एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण किया। इस दौरान मौजूद मंगलाराम गोदारा सर्मथकों ने गत विधानसभा चुनावों में टिकट देरी से देने की शिकायत भी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने किया अभिनंदन।

बाना के यहां दिखी भीड़, युवाओं ने जोश से तो पदाधिकारियों ने उत्साह से किया स्वागत, पहनाई बड़ी फूलमाला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं के श्रीडूंगरगढ़ से गुजरने के दौरान बड़ी भीड़ के साथ कार्यक्रम यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना के यहां भी दिखा। बाना की अगुवाई में नेशनल हाईवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यहां कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं पर उत्साह के साथ पुष्पवर्षा की एवं सामूहिक रूप से 51 किलो की बड़ी फूलमाला पहनाई। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने साफे पहनाकर नेताओं का अभिनंदन किया एवं बाना ने तीनों नेताओं को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान बाना ने कार्यकर्ताओं का परिचय भी नेताओं से करवाया एवं युवाओं ने जोश के साथ सेल्फियां खिंची। यहां अभिनंदन के बाद बाना की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की टोली गाडियों के काफिले में बीकानेर के रक्तदान शिविर एवं कार्यकर्ता संवाद में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में किया गया भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना ने पहनाए साफे, कार्यकर्ताओं ने लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वागत से अभिभूत दिखे नेता, डोटासरा ने किया बाना को लाड़।

भाजपा की नीतियां देश को डूबो देगी, युवा उठाए पार्टी मजबूत करने की जिम्मेदारी। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। अपने उद्योगपति दोस्तों को लाभ देने के लिए देश बेचने वाली भाजपा की नीतियां देश को डूबो देगी। ऐसे में जरूरत है कि युवा अब अपने, देश के एवं लोकतंत्र के भविष्य के लिए पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी उठाए। यह आह्वान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविदंसिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकूराम जुली ने क्षेत्र में हुए सम्मान कार्यक्रमों के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं से किया। डोटासरा ने अपने विशेष अंदाज में आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के माेर बुला देने की बात कहते हुए एकजुटता रखने का संदेश दिया। इन नेताओं के साथ पूर्व मंत्री गोविदंराम मेघवाल, रतनगढ़ विधायक फूसाराम गोदारा सहित कई जिला एवं प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डोटासरा ने दिया एकजुटता का संदेश।