May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ बाजार की बदहाल ट्रेफिक व्यवस्था से बेहाल आमजन व व्यापारियों की परेशानी की खबर को प्रमुखता से उठाया। टाइम्स की खबर की चर्चा श्रीडूंगरगढ़ थाने सहित पालिका में गूंज उठी। दोपहर को नए आए थानाधिकारी इंद्र कुमार ने जॉइनिंग के साथ ही एक्शन लेते हुए सबसे पहले बाजार की सुध ली। इंद्र कुमार पुलिस दल के साथ बाजार पहुंचे और ट्रेफिक सुधार के लिए संभावनाएं तलाश की। एसआई सुरेश भादू ने बताया कि घुमचक्कर से बाजार तक डिवाइडर तक खड़े वाहनों को हटवाया। दुकानों के बाहर रखें सामान को हटवाते हुए साउंड वाली बाइकों को सीज करवाया। बता देवें बेतरतीब खड़े वाहनों से दिन में कई कई बार लगने वाले जाम से शहर में आमजन बेहाल है।

मोटरसाइकिल सवारों को दी सख्त चेतावनी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुलेट मोटरसाइकिल में तेज आवाज वाले यंत्र लगाकर गलियों में घुमने वाले युवाओं के लिए थानाधिकारी इंद्र कुमार ने सख्त संदेश दिया है। इंद्र कुमार ने कहा कि बेवजह आमजन को परेशान करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वयं आज बड़ी संख्या में बाइकें रूकवाई व युवकों को डांटते हुए तुरंत आवाज वाले यंत्र हटवाने के निर्देश दिए है।

अब पालिका की है बारी, करनी है ठोस तैयारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगातार बढ़ रहें शहर की जरूरतों को देखते हुए ट्रेफिक व्यवस्था समस्या के स्थाई समाधान के लिए पालिका प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाए जाने की चर्चा चारों ओर हो रही है। पुलिस द्वारा व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास प्रारंभ हो गए है वहीं पालिका द्वारा पुराने टैक्सी स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त करवाने, मुख्य बाजार में पार्किंग स्पॉट बनाए जाने की चर्चा व मांग व्यापारी लगातार कर रहे है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पार्किंग सुविधा हो तो सभी दुकानदार अपने वाहन वहां खड़े कर सकते है वहीं आस पास से आने वाले खरीददार भी वाहन खड़े कर बाजार को जाम की स्थिति से बचाया जा सकता है।

नीचे दी गई लिंक पर जाकर आज सुबह लगाई गई ट्रेफिक समस्या की पहली खबर पूरी पढें- https://sridungargarhtimes.com/common-people-are-distressed-police-should-find-solution-demand-for-parking-is-rising/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नए थानाधिकारी इंद्र कुमार पहुंचे बाजार में, की कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अवैध सिलेंडर भरने वाली दुकान थानाधिकारी ने बंद करवाई।