May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2024। कितासर के पास हाइवे पर एक गाय सामने आ जाने से एक कार अनियंत्रित होकर तीन पलटे खा गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि सवार सुरक्षित है और उन्हें मामूली चोटें आई है। कार सवार जयपुर निवासी राजेश कोचर अपने परिवार के साथ किसी विवाह समारोह में शामिल होने बीकानेर के नजदीक हाइवे पर ही स्थित एक होटल में आ रहें थे। श्रीडूंगरगढ़ से सालासर जा रहें साजन बोहरा, प्रदीप बोहरा व ओमप्रकाश तिवाड़ी घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने गाड़ी रोक कर कार सवार परिवार की मदद की। उन्हें गाड़ी से निकाला व उनका सामान भी निकलवाया। अपना सामान लेकर कार सवार बीकानेर के लिए रवाना हो गए है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को सूचना दे दी गई है।