May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2024। क्षेत्र के भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में “आओ वैज्ञानिक बनें” नाम से “भारती बाल वैज्ञानिक योजना” प्रारंभ की गई है। विज्ञान विषय में रूचि बढ़ाने व शोध के क्षेत्र में बच्चों की रूचि जगाने के लिए स्कूल द्वारा विशेष योजना के तहत कक्षा 1 से कॉलेज तक सभी विद्यार्थियों केा विज्ञान प्रयागशालाओं में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि प्रयोगों में दक्ष एवं प्रशिक्षित व्याख्याताओं द्वारा प्रयोग मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके लिए संस्थान की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं में सभी सुविधाओं व सभी प्रयोग उपकरणों से अपडेट किए गए है। स्वामी ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रायोगिक शिक्षा व्यवस्था को नया रूप दिया गया है। इसके लिए स्कूल व स्टाफ पूरी तैयारियां कर रहा है।