May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2024, मार्च का महीना शुरू हो चुका है और सर्दियां लगभग जा चुकी है। हालांकि, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, जिसकी वजह से लोग कई तरह के इन्फेक्शन का शिकार हो जाते हैं। जाती हुई ठंड में अक्सर सर्दी-खांसी और जुकाम के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। फ्लू सीजन में अक्सर लोगों को सर्दी जुकाम, बुखार, खांसी, गले में खराश और दर्द, नाक बहना, एलर्जी आदि इन्फेक्शन होने लगते है। ऐसे में खूब कफ बनने लगता है और फिर सीने की जकड़न बन जाता है। ऐसे में अगर समय रहते इलाज नहीं मिल पाता तो इसके भयंकर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

ऐसे में सर्दी-खांसी की वजह से रोजमर्रा का काम करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस फ्लू सीजन में सर्दी-खांसी का शिकार हो गए हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी उपायों के बारे में, जिससे आप इन सभी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

अदरक का काढ़ा

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अदरक का काढ़ा सबसे असरदार माना जाता है। अदरक, गुड़,तुलसी और काली मिर्च का यह काढ़ा बहुत ही फायदेमंद होता है। ये गले की खराश दूर करता है और साथ ही कफ को भी खत्म करने में मदद करता है।

ओट्स

ओट्स में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनिरल्स आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, जिससे सर्दी-जुकाम से लड़ने के लिए आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इतना ही नहीं ये बीपी भी नॉर्मल रखने में मदद करता है।

मसालेदार चीजें

गर्म मसालों से बनने वाले डिशेज जैसे मीट, मटन, चिकन या चिकन सूप सभी सर्दी-जुकाम में राहत पहुंचाने का काम करती हैं।

गर्म चाय

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चाय आपके गले की खराश को शांत करती है और बलगम को पतला करती है, जिससे आपको बंद नाक से राहत मिलती है।

शहद

शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खांसी को कम करने में मदद कर सकते हैं।