May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-03-02 at 21.05.46

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ में अफीम की खेती पकड़ी गई वहीं शेरूणा पुलिस ने भी गश्त के दौरान की गई कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार कर 12 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद किया है। थानाधिकारी पवन कुमार शर्मा की अगुवाई में हैड कांस्टेबल आवड़दान, रमेश कुमार, गुलाम नबी, चालक मुकेश कुमार का दल गश्त करते हुए शेरूणा, देराजसर, सूडसर होकर गांव सांवतसर पहुंचा। सांवतसर से बाधनू जाने के मार्ग पर टीम को देखकर एक युवक काले रंग का कट्टा लिए हुए मूड़कर भागने लगा। टीम ने आरोपी 25 वर्षीय बजरंगलाल पुत्र भंवरलाल विश्नोई निवासी सांवतसर को पकड़ कर गिरफ्तार किया व उसके कट्टे की जांच में 12 किलो 250 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरूणा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर, 12 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद किया।