






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव बेनीसर में हाइवे किनारे स्थित एक खेत में टोल बचाने के चक्कर में घुसकर बोलेरो सवार तीन चार जनों ने खेत मालिक से मारपीट की। गांव बेनीसर निवासी 28 वर्षीय सहीराम पुत्र रामचंद्र जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि हाइवे के पास उसका खातेदारी खेत है। जहां शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे वह अपने खेत में काम कर रहा था। तभी एनएच रोड का टोल बचाने के लिए एक बोलेरो गाड़ी उसके खेत में नाजायज रूप से घुस गई। जिसमें तीन चार जने सवार थे परिवादी ने इन्हें अपने खेत में घुसने से मना करते हुए वहां से चले जाने को कहा। इस पर बोलेरो सवार ने परिवादी को गालियां देते हुए मारपीट की। जिससे परिवादी के आंख के नीचे गहरी चोट लगी और तीन चार टांके आए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी गई है।




