






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2024। गांव ठुकरियासर के बस स्टैंड पर सोमवार शाम किसी महिला यात्री का पर्स गिर गया। पर्स में सोने के आभूषण है और हजारों की नगदी भी है। ये पर्स क्षेत्र की किसी महिला का हो तो वह ठुकरियासर बस स्टैंड पर स्थित मिठाई की दुकान वाले भंवरलाल नाई से 8529389230 नम्बरों पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकती है। नाई ने बताया कि तस्दीक के बाद सामान महिला को दे दिया जाएगा।




