May 22, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2024। गांव रीड़ी में पुलिस से नाराज एक व्यक्ति टावर पर चढ़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी गांव का निवासी बालाराम मेघवाल अपनी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट है। टावर के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बालाराम ने पॉक्सो के मामले में आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस पर आरोप लगाए है।