






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2024। गत 2 मार्च को क्षेत्र के गांव दुलचासर में हुए विवाह की सकारात्मक चर्चा क्षेत्र में हो रही है। यहां बीकानेर निवासी ओमप्रकाश ज्याणी के पुत्र नवरत्न का विवाह दुलचासर निवासी नत्थूराम महिया की पुत्री पूजा से हुई है। इस विवाह में वर पक्ष के अत्यंत आग्रह पर दहेज मुक्त विवाह का आदर्श उदाहरण प्रस्तूत किया गया है। ओमप्रकाश ज्याणी ने बताया कि लंबे समय से यह विचार उनके मन में था एवं आदर्श स्थापित करने की शुरूआत स्वंय करने की पहल की है। क्षेत्र के किसान नेता पूनमचंद नैण ने भी कतरियासर के पूर्व सरपंच भोमाराम ज्याणी एवं दुलचासर के जस्सूराम महिया परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए इससे प्रेरणा लेकर नए नए चले विभिन्न खर्चीले आयोजनों व दहेज देने की कुरितियों को रोकने का आह्वान युवाओं से किया है।





