May 22, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास निवासी बुजुर्ग की मौत के 38 सालों बाद दोहिते ने अपने मामा व मामा के बेटे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जरिये इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। परिवादी सरदारशहर के मूलनिवासी व हाल कालू निवासी मोहम्मद अली ने अपने मामा बशीर, इस्माइल, हामिद व मामा के बेटे भाई इकबाल, सुभान, शकूर, महबूब उर्फ आरिफ व मामा तुफैल के पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैतृक संपत्ति हड़पने व धमकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके नाना गनी की मौत 1986 में हो गई थी। एंव उनके तीन खसरो में 10.75 हेक्टेयर खेत था जिसके वारिस के रूप में उनकी पत्नी, पांच बेटे व एक बेटी थी। लेकिन आरोपियों ने गनी की बेटी एंव परिवादी की माँ का नाम फर्जीवाड़ा करते हुए वर्ष 1987 में दर्ज करवाई गई अंतकाल के हटवा दिया व उसके माँ के हिस्से में आने वाली 1/7 हिस्सा पैतृक संपत्ति को हड़प गए। आरोपियों ने इस संपति का आपस में बंटवारा कर करोड़ो रूपये में बेच भी दी एंव बची हुई भूमि भी बेच देने की धमकी दे रहे हैं। गत 22 जनवरी 2024 को परिवादी अपने भाइयों के साथ श्रीडूंगरगढ़ आया व अपने हिस्से की भूमि देने की मांग की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच एसआई इंद्रलाल करेंगे।