May 22, 2026
10-oct

प्रवासी मेला बना पारख परिवार का सेवा समर्पण समारोह, धम्म जागरण, चंग धमाल के साथ 3 दिन चलेगा महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेलों मगरियों की धरती श्रीडूंगरगढ़ में इस बार अनूठा मेला देखने को मिल रहा है यह मेला है क्षेत्र के निवासी एवं देश भर में विभिन्न जगहों के प्रवासी उद्यमियों एवं भामाशाहों का मेला। श्रीडूंगरगढ़ में जीव-जतन जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र की महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किए गए सदू देवी पारख कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण समारोह के मौके पर यह मेला आयोजित हो रहा है। इस सेवा समर्पण समारोह के साक्षी बनने लिए विशेष रूप से 50 से अधिक प्रवासी उद्यमी परिवार सहित एक साथ शहर पहुंचे है। जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, सिलीगुड़ी आदि शहरों से आए ये प्रवासी सभी अपने आप में विशिष्ट जन है एवं शहर में एक साथ इतने विशिष्ट जनों की मौजूदगी संभवतया पहली बार ही हो रही है। शहरवासी भी इससे रोमाचिंत है एवं ये दानदाता विभिन्न संस्थाओं से भी जुड़े हुए है। पारख परिवार ने भी इस मौके को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला बनाई है। पढ़े खबर विस्तार से-
ये पहुंचें विशिष्ट जन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदू देवी पारख कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह में भाग लेने के लिए देश भर के विभिन्न शहरों से विशिष्ट जन पहुंचें है। पारख परिवार के जतनलाल पारख ने बताया कि कोलकाता से भीखमचंद पुगलिया, सुशीलादेवी पुगलिया, डाक्टर मन्नालाल भंसाली, रिद्धकरण लूणियां, जयपुर से दौलत-कैलाश डागा, सरीता देवी डागा, पन्नालाल पुगलिया, भीकमचंद पुगलिया, मुम्बई से लक्ष्मीनारायण सोमाणी, सिलीगुड़ी से सुमति कुमार पारख सहित करीब 50 प्रवासी नागरिक पहुंच चुके है। साथ ही गुरूवार सुबह तक और भी कई विशिष्टजन पहुंचने वाले है। पारख ने बताया कि अपनी मिट्टी, अपने गांव के प्रति सभी प्रवासी नागरिकों के मन में अमिट स्मृति रहती है एवं इस कार्यक्रम के अवसर पर इन प्रवासी भाईयों को अपनी मिट्टी, अपने लोगों के बीच रहने का आंनद दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए श्रीकरणी हैरीटेज बुक किया गया है एवं बड़ी संख्या में प्रवासी अपने अपने घरों में भी रूके हुए है।
ये रहेगें कार्यक्रम, धम्म जागरण कुछ ही देर में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचें अतिथियों को अपनी देसी संस्कृति का लुत्फ देने के लिए तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है। इस श्रृंखला में पहला कार्यक्रम अभी कुछ ही देर में धम्म जागरण श्रीकरणी हैरीटेज एवं रिसोर्ट के प्रांगण में शुरू हो रहा है। इस धम्म जागरण में तेरापंथ धर्मसंघ के श्रृद्धानिष्ठ संगायक कमल सेठिया एवं संगायिका रिया राखेचा अपनी प्रस्तुतियां देगें। इसके बाद गुरूवार सुबह महाविद्यालय लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण का मुख्य कार्यक्रम होगा व गुरूवार शाम को करणी हैरीटेज प्रांगण में चंग-धमाल भी प्रवासी नागरिकों को देखने को मिलेगी। चंग-धमाल कार्यक्रम में पांरम्परिक वेशभूषा में चंग कलाकार फाल्गुन विशेष लोकगीतों की अपनी प्रस्तुतियां देगें। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का कार्यक्रम भी सामूहिक रूप से पारख परिवार द्वारा बनाए गए हाई स्कूल रोड स्थित शिव मंदिर में रखा गया है।
उपमुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी, कई नेता होगें अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेमकुमार बैरवा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरवा सुबह 7.45 बजे हवाई मार्ग से जयपुर से रवाना होकर 9.30 बजे नाल हवाईअड्डे बीकानेर पहुंचेंगें। वहां से सड़क मार्ग से होते हुए 10.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचगें। कार्यक्रम में भाग लेकर दोपहर 1 बजे नाल हवाई अड्डे से ही जयपुर के लिए रवाना होगें। उपमुख्यमंत्री के अलावा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्य सरकार में मंत्री सुमित गोदारा, हवामहल विधायक आचार्य बालमुकुंद, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होगें व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत करेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदुदेवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण होगा कल सुबह समारोह पूर्वक।