May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2024। वित्तीय वर्ष का समापन मार्च को हो रहा है और समाप्त होते वित्तीय वर्ष में अपनी खुद की कार लेने का सपना क्षेत्रवासियों का पूरा करने को तैयार है रिद्धी हुंडई। श्रीडूंगरगढ़ में सेसोमूं स्कूल के सामने नेशनल हाईवे पर स्थित रिद्धि हुंडई के शोरूम में मार्च आफर के तहत ग्राहकों को शानदार फायदे दिए जा रहे है। स्थानीय प्रबधंक अजहर कोहरी ने बताया कि नई कार लेने के इच्छुक ग्राहकों को मार्च में मात्र एक रुपए के डाउन पेमेंट ऑफर, अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू ऑफर व 50 हजार रुपए तक की अतिरिक्त छूट ऑफर दिया जा रहा है। इनके अलावा गाड़ियों की सर्विस पर भी 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कोहरी ने बताया कि हुंडई के सभी मॉडल यहां उपलब्ध है एवं पेट्रोल, डीजल सहित सीएनजी, ईवी कारों के लिए भी क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। एक रुपए के डाउन पेमेंट आफर में ग्राहक एक रुपए का पेमेंट कर कार अपने घर फाईनेंस पर ले जा सकता है। इसी प्रकार अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू ऑफर में ग्राहकों को उनकी पुरानी कार का अधिकतम मूल्य दिया जा रहा है। साथ ही मार्च में कार की रेटों में भी 50 हजार रुपए तक का फायदा ग्राहकों को दिया जा रहा है। कोहरी ने बताया कि आफर का लाभ उठाने के लिए या हुंडई की कारों से संबधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उपभोक्ता उनके नम्बर 9116642745 पर सम्पर्क कर सकते है।