






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2024, फ्लेक्स सीड्स यानी अलसी के बीज कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ऐसे न्यूट्रिशन्स जो सेहत के साथ- साथ हमारी स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आप इनका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे होने वाले फायदे आपको कुछ ही हफ्तों में नजर भी आने लगेंगे।
कच्चे फ्लेक्स सीड्स में बाकी दूसरे अनाज की ही तरह एंटी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। जो आपकी आंतों को हेल्दी रखने के साथ पोषक तत्वों के बेहतरीन तरीके से एब्जॉर्प्शन में मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इन्हें खाना के सही तरीका क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में।
उनका कहना है कि अलसी के बीजों को खाने का सही तरीका है पहले उन्हें धीमी आंच पर हल्का भून लेना। इससे उसके पोषक तत्व और ज्यादा बढ़ जाते हैं। जिसका असर जल्द और ज्यादा देखने को मिलता है।
किन तरीकों से खा सकते हैं?
- फ्लेक्स सीड्स को आप रोटी बनाने वाले आटे में मिला सकते हैं।
- स्मूदी में मिक्स कर सकते हैं।
- सलाद में गॉर्निशिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- भूनकर इसका पाउडर बनाकर आटे, दूध में मिलाकर ले सकते हैं।
- अलसी के बीजोंं का लड्डू भी बहुत टेस्टी होता है।
कितनी मात्रा में खाना चाहिए?
बड़ों को 2 से 4 चम्मच फ्लेक्स सीड्स का सेवन करना चाहिए। वहीं बच्चों के लिए 1 से 2 चम्मच काफी होता है।




