






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2024। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी खबर केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं की रसोई में लाभ वाली आई है। सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 100 रुपए कम कर दी है। सरकार के इस निर्णय से राजस्थान के एक करोड़ चार लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। राजस्थान में वर्तमान में तीनों सरकारी तेल-गैस कंपनियों के करीब 1.78 करोड़ उपभोक्ता हैं।
राजस्थान अभी साधारण उपभोक्ता को घरेलू गैस सिलेंडर जयपुर में 906.50 रु में और बीकानेर में 915 रूपए में मिल रहा था वह अब (14.2 किलोग्राम) जयपुर में 806.50 रुपए में तथा बीकानेर में 815 रुपए में मिलेगा। वहीं, उज्ज्वला और BPL कनेक्शधारियों को यही सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध हो रहा है। राज्य और केंद्र सरकार से सब्सिडी मिलने के कारण इन विशेष उपभोक्ताओं को साधारण उपभोक्ता से रसोई गैस सिलेंडर 456.50 रुपए सस्ता मिलेगा।
इससे पहले रक्षाबंधन पर हुआ था कीमतों में बदलाव
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीते साल रक्षाबंधन के मौके पर केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। इसके बाद अब 100 रुपए कम किए गए हैं।




