August 30, 2026
WhatsApp Image 2024-03-10 at 12.50.11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2024। बीकानेर रतनगढ़ रेलखंड के सूडसर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण रेल यातायात प्रभावित होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04789, रेवाड़ी बीकानेर ट्रेन 13 मार्च को रेवाड़ी से रवाना होकर श्रीडूंगरगढ़ तक ही चलेगी। ये ट्रेन श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04790 बीकानेर रेवाड़ी श्रीडूंगरगढ़ से ही चलेगी। गाड़ी संख्या 14898, हिसार बीकानेर ट्रेन 11 मार्च को हिसार से अपने निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 04831 बीकानेर चुरू ट्रेन 11 मार्च को बीकानेर से 45 मिनट देरी से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 22472, सराय रोहिल्ला बीकानेर 13 मार्च को रवाना होगी। ये ट्रेन चुरू रतनगढ़ के बीच 30 मिनट लेट रहेगी।