May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-03-10 at 18.44.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कई गांवों के ग्रामीण विभिन्न गांवों के बीच मिसिंग लिंक रोड़ बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत थे एवं क्षेत्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत के समक्ष चुनावों से पूर्व इन सड़कों की मांग भी उठा रहे थे। अब चुनाव बाद प्राथमिकता से सरकार तक इन सड़कों की आवश्यकता पहुंचाई गई एवं रविवार को जयपुर से जारी हुई राज्य भर में नई बनने वाली सड़कों की लिस्ट में श्रीडूंगरगढ़ की तीन सड़कों को शामिल किया गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि इस संबध में गत दिनों ही सानिवि मंत्री दियाकुमारी को पत्र देकर प्रथम आदेश में ही निकालने की मांग की गई थी। इसके बाद बजट घोषणा 2024-2025 में इन सड़कों की घोषणा कर दी गई है। अब शीघ्र ही इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। सरकार द्वारा बींझासर से राजपुरा तक 2.83 करोड़ की लागत से से 8.5 किलोमीटर सड़क, डेलवां से लादडिया तक 1.33 करोड़ की लागत से  4 किलोमीटर एवं राणासर से कुनपालसर तक 83.75 लाख की लागत से 2.5 किलोमीटर सड़कों की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद इन गांवों के ग्रामीणों ने विधायक एवं सरकार को आभार जताया है।