May 20, 2026
kkkk

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में तबादलों का दौर अभी जारी है। आज प्रदेश में 317 डीएसपी के तबादले किए है और इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ सीओ के पद पर भी अधिकारी बदल गए है। यहां सहायक कमाण्डेंट आरएसी, बीकानेर से निकेत कुमार पारीक को श्रीडूंगरगढ़ वृत्ताधिकारी पद पर लगाया गया है। आरपीएस गोमाराम को श्रीडूंगरगढ़ से भीलवाड़ा वृत्ताधिकारी के पद पर भेजा गया है।