May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-03-12 at 10.33.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव कोटासर की रोही में मानसिक रूप से कमजोर एक महिला ने बीती रात डिग्गी में कुदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कोटासर निवासी 50 वर्षीय संतोष देवी पत्नी ओमाराम मेघवाल अपने परिवार सहित खेत में रहती थी। बीती रात उसने पड़ौस में स्थित एक खेत में बनी डिग्गी में कुदकर आत्महत्या कर ली। परिजन मृतका के पैर के निशानों से उसे तलाश करते हुए डिग्गी के पास पहुंचे तो पानी में मृतका का शव नजर आया। सेरूणा थाने के हेड कांस्टेबल आवड़दान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पुत्र मदनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए जानकारी दी उसकी माँ मानसिक रूप से कमजोर थी। मेडिकल टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है व शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।