May 21, 2026
sri-news-banner

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2024। बीती रात चांद नजर आने के बाद आज से मुस्लिम समाज के लिए इबादत का माह-ए-रमजान प्रारंभ हो गया है। इसी के साथ समाज के लोग इबादत, दया, दान के साथ पूरे माह जरूरतमंदो की मदद करेंगे। आज सुबह 5.28 मिनट पर सहरी के साथ पहले रोजे की नीयत रखी गई। श्रीडूंगरगढ़ में जामा मस्जिद के इमाम फजले हक ने बताया कि पहला रोजा 13.20 घंटे का होगा। उन्होंने सभी को मुबारकबाद देते हुए अल्लाह की इबादत का संदेश दिया। इमाम द्वारा रोजे का टाइम टेबल भी जारी किया गया है।