






श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में मंगलवार को कला व वाणिज्य के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की विदाई के लिए समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल व मिस्टर फेयरवेल प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। सांकृतिक प्रभारी निशा स्वामी ने बताया कि मिस फेयरवेल कला वर्ग तृतीय वर्ष की कविता व्यास व मिस्टर फेयरवेल इसी संकाय के छात्र गोविंद सुथार रहे। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद सुथार ने विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति समर्पण की बात कही। उन्होंने शिक्षा को जीवन का महत्वपूर्ण पहलू बताया। कार्यक्रम में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य व लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां छात्राओं द्वारा दी गई। इस दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों के लिए विभन्न नाटक व हास्य कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। जिसमें संगीत पर डांस के साथ लड़कों द्वारा साड़ी पहनना। पर्ची के माध्यम से जो सवाल पूछने जैसे आयोजन शामिल रहें। कार्यक्रम का संचालन शिवानी नाहटा व अंकिता गोदारा ने किया। इस दौरान डॉ.श्याम सुंदर वर्मा, डॉ.राजेश सेवग, अमित व्यास, खेल डीपी मुकेश जांगिड़, सुशील सुथार, पुस्तकालयाध्यक्ष मुकेश सैनी मौजूद रहें।

अयोध्या से लौटे श्रद्धालुओं का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर श्रीडूंगरगढ़ लौटे 165 श्रद्धालुओं के दल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान स्टेशन पर उत्साह का माहौल रहा और जय श्री राम के जयकारों की गूंज रही। अयोध्या यात्रा प्रभारी सुरेन्द्र चूरा ने बताया की विधायक सेवा केन्द्र से भवानी प्रकाश तावनिया, रजनीकांत सारस्वत, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, संदीप कायल, पवन स्वामी, विहिप के भंवरलाल दुगड़, हेमनाथ जाखड़, भीयानाथ सिद्ध, अमित राजोतिया, हरिशंकर पुरोहित मौजूद रहें।

तयबा व अरमान ने रखा पहला रोजा, की इबादत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमजान के रोजे आज प्रारंभ हुए और 13 घंटे से अधिक का पहला बालिका तयबा व बालक अरमान का भी पहला रोजा रहा। दोनों बच्चों ने अल्लाह की इबादत करते हुए जरूरतमंदो पर रहम की दुआ की। दोनों बच्चों ने रोजेदार परिवार के साथ शाम को इफ्तार की और परिजनों ने दोनों का हौसला बढ़ाया।





