






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2024। सोमवार शाम को रोमांचक माहौल में वाल्मीकि प्रीमियर लीग ऑक्शन का आयोजन करणी हैरिटेज में किया गया। इस दौरान टीमों के मालिक सोनू तेजी, संदीप मलघट, राहुल वाल्मीकि, मनोज तेजी की मौजूदगी में टीम कप्तानों ने अपनी टीमो के खिलाड़ी चुने। समारोह के मुख्य अतिथि दिनेश मदान और अमन छींपा ने आयोजन की जानकारी ली व आयोजकों शुभकामनाए दी। अतिथियों ने खिलाड़ियों को अपनी टीमों की विजय के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरने की बात कही। इस दौरान कमल चांवरिया, पिंकू, संदीप, अनीश, आशिफ छिम्पा भी अतिथि रूप में मौजूद रहें। आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। वाल्मीकि समाज के बाबूलाल, कालूराम, जगदीश बाना, कांतिलाल, धर्माराम शामिल हुए। मंच संचालन सोनू मुगल ने किया व आयोजन समिति के किशन मलघट, पुखराज तेजी, जीवराज, रफीक, अकसत, तनवीर, विक्रम, रोहित मलघट, बबलू, भैरूदान, विशाल, कमल, नरेश ने सभी का आभार जताया। बता देवें क्रिकेट के मुकाबले 25 मार्च से प्रारंभ होंगे।






