






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2024। शिक्षा के क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन एज्युकेशन ग्रुप में आए दिन नए नवाचार के साथ क्षेत्र के युवाओं को बेहतर भविष्य के अनेक विकल्प उपलब्ध करवाए जा रहें है। क्षेत्र में युवाओं के बढ़ते सफल कदम के साथ संस्थान के ये प्रयास प्रमाणित भी हो रहें है। अब क्षेत्र के युवाओं व युवतियों को सीए/सीएस की तैयारी के लिए भी बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। श्रीकरणी नगर स्थित ‘भारती निकेतन एज्युकेशनल ग्रुप’ में प्रशिक्षित फैक्लटी के साथ सीए फाउंडेशन की तैयारी प्रारंभ करवाई जा रही है। सीए फाउंडेशन के समन्वयक आकाशदीप सिंह ने बताया कि 12वीं में सफल विद्यार्थियों के लिए सीए फाउंडेशन कोर्स की तैयारी करने का अच्छा मौका है। सिंह ने कहा कि सीए बनने के लिए छात्रों को कोर्स के तीन स्तर पार करने होते हैं। जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद सीए पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कराते हैं, उनके लिए सीए फाउंडेशन कोर्स पूरा करना अनिवार्य है और इसके पश्चात् ही वे सीए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल 2024 से सीए फाउंडेशन कोर्स का प्रथम बैच शुरू होगा। जहां अनुभवी एवं प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण अध्यापन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी संस्था में आकर संपर्क कर सकते हैं और सीमित सीटों पर प्रवेश प्रारंभ हो चुके है।
गोपाल गोदारा ने आर्मी क्लर्क में सलेक्शन हासिल किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि विद्यालय के छात्र और एनएनसीसी में बी सर्टिफिकेट धारी युवक गोपाल गोदारा पुत्र जस्सूराम गोदारा निवासी ठुकरियासर ने झुंझुनू एआरओ इंडियन आर्मी में क्लर्क परीक्षा में फाइनल चयन हासिल कर लिया है। स्वामी सहित भारती निकेतन कॉलेज के कॉर्डिनेटर रमेश भोजक ने गोदारा को शुभकामनाएं देते हुए उनका सम्मान किया।




