May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2024। 10 मार्च, रविवार दोपहर को आड़सर बास स्थित अपने घर से निकले प्रकाश भादू आज चौथे दिन निकटवर्ती कस्बे जसरासर में मिल गए है। जसरासर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार नायक ने पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा को फोन कर सूचना दी और शर्मा ने परिजनों को सूचना दी है। शर्मा ने बताया कि नायक ने प्रकाश भादू को जसरासर की गली में घुमते हुए देखा तो रोक कर उन्हें पास ही की दुकान पर बिठाया। यहां चाय नाश्ता करवाया व उनसे बातचीत में जाना की वे श्रीडूंगरगढ़ के है। नायक ने भाजपा के शर्मा को फोटो भेजी व फोन किया। शर्मा ने बताया कि उन्होंने टाइम्स में भादू के लापता होने की खबर पढ़ी व उनका फोटो देखते ही परिजनों को सूचना दी। परिजनो ने नायक व शर्मा का आभार जताया व पुलिस को सूचना देते हुए उन्हें लेने जसरासर के लिए रवाना हो गए है।