






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2020। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा ने गांधी को याद किया और पुष्पांजलि अर्पित की। गोदारा ने श्रधांजलि देते हुए कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार के द्वार खोल दिए जिससे आज संचार क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति आ सकी है। गोदारा ने कहा कि युवाओं को मतदान का हक देकर गांधी ने देश की दिशा और दशा ही बदली दी वे दूरद्रष्टा नेता थे जो आज भी लोकप्रिय है। गोदारा ने कहा कि आज राजीव गांधी से प्रेरणा लेकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता देश को तथा लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना सक्रिय योगदान देवें। कांग्रेस के ईकाई कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता कन्हैया लाल सोमानी, राधेश्याम सारस्वत, तुलसीराम चौरड़िया, रामचंद्र राठी, सतयनारायण बासनीवाल, संजय करनानी, शिव प्रसाद नाई, सलीम बहेलिया, सत्यनारायण चौधरी, रजनीकांत, मनोज पारख, अहसान खाँ छिम्पा, विजयराज सेवग, पप्पू प्रजापत, सुरेंदर महावर, ओम गुरावा, मनोज सुथार, सुशील जोशी, प्रकाश दुसाद, राजेश मंडा, अयूब दमामी मौजूद रहें।



