May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले राज्य और केंद्र सरकार दोनो द्वारा पेट्रोल व डीजल में की गई कीमतों की कमी से आमजन को राहत मिली है। यहां गुरुवार शाम को राज्य सरकार ने जहां 2% वैट घटाने और पूरे राज्य में एक समान रेटे करने की घोषणा की थी वही केंद्र सरकार में भी 2 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल एंव डीजल की रेटों में कमी की थी। दोनों गिरावट को जोड़ कर शुक्रवार सुबह से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पेट्रोल में 5.07 रुपये की एवं डीजल में 4.69 रुपये की कमी आई है। वहीं अब पूरे राज्य की तर्ज पर पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक समान भाव भी हो गए हैं। पहले शेरुणा और कितासर के बीच व धर्मास से आडसर के बीच ही दूरी के अनुसार 50 पैसे तक का अंतर प्रति लीटर आ रहा था। अब पूरे क्षेत्र में एक समान भाव हो गए हैं। राज्य एवं केंद्र दोनो सरकारों द्वारा की गई रेटों में कटौती के बाद राज्य में 22 महीने बाद पेट्रोल-डीजल के दामो में गिरावट हुई है लेकिन अभी भी पड़ौसी राज्यो की तुलना में पेट्रोल व डीजल 7 रुपये तक प्रति लीटर महंगा राजस्थान में मिल रहा है।