May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोमासर में हुए विकास कार्यों को देखने के लिए गुरूवार को हिमाचल प्रदेश से पंचायती राज के जनप्रतिनिधि आए और कार्यों की जानकारी ली। उपसरपंच जुगराज संचेती ने गांव में युग प्रधान आचार्य श्रीमहाश्रमण स्टेडियम जिसमें फुटबॉल, क्रिकेट, बॉलीबाल, टेनिस क्रिकेट के मैदान होने, गांव में मॉडल चारागाह, मुख्य बाजार में बस स्टैंड, मॉडल आगनबाड़ी, ई-लाइब्रेरी, शुलभ शौचालय, तिरकोनिया पार्क, कलात्मक पीपल गट्टा के बारे में जानकारी देते हुए कार्यों का अवलोकन करवाया। संचेती ने उन्हें बताया कि गांव में ग्राम पंचायत द्वारा गांव के भामाशाहों के सहयोग से ये विकास कार्य करवाए जा सके है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पंचायत भवन को पार्लियामेंट के मॉडल का रूप दिया गया। खेल मैदान के लिए विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए है जिससे पूरे राज्य में ग्राम पंचायत स्तर के श्रेष्ठ खेल मैदान का निर्माण हुआ। इससे गांव के युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास किया गया। दल में शामिल सदस्यों का ग्राम पंचायत की ओर से राजस्थानी ढंग से स्वागत किया गया। सभी अतिथियों को फूलमाला पहना कर साफा पहनाया गया। गांव में अतिथियों के प्रति सहयोगात्मक रवैया देखकर अतिथि भाव विभारे हुए व विकास कार्यों की सराहना की। दल के साथ जिले से विभागीय अधिकारी प्रेमराज, किशोरलाल, श्रीडूंगरगढ़ में एईएन भवानीसिंह राजवी, ग्राम विकास अधिकारी रामसिंह मीणा, एलडीसी सीताराम, एलडीसी अंकित जैन सहित ग्राम पंचायत के वार्ड पंच मौजूद रहें। स्वागत कार्यक्रम में मालाराम सिंवल, चैनाराम, गोपाल गोदारा, पुनमचंद माकड़ ,चेतन प्रजापत, नानक प्रजापत, सुमायराराम प्रजापत, बजरंग प्रजापत, गौरी शंकर खटीक, गिरधारी खटीक, सूरजाराम डोली, नाथाराम मेघवाल, हुलासाराम मेघवाल, राजूराम मेघवाल, लूणाराम मेघवाल, लूणाराम बावरी, बजरंग सोनी, मदन सोनी, गणेश प्रजापत, गणेश दर्जी, अनिल शर्मा, ओम सुथार, बालूसिंह टिकनेत, किशोरसिंह कच्छावा, गिरधरसिंह मोयल, अमरसिंह तोमर, सुरेंद्र संचेती, कपूरचंद पटवारी, पवन इंदौरिया, बाबूलाल गर्ग, गौरीशंकर गोदारा, मनफूल गोदारा, प्रभु गोदारा, सियाराम फौजी, अमराराम सिवल, हरिराम चोटिया सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।