






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा तेरापंथ भवन ऊपरलो में गुरूवार शाम 6 बजे से 8 बजे सफलता के सूत्रधार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में युवाओं को प्रख्यात प्रशिक्षक महावीर भटेवरा का मार्गदर्शन मिला। भटेवरा ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आने वाली रूकावटों को दूर करने तथा सफलता हासिल करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, ऊर्जा, क्रोध पर नियंत्रण, समय का प्रबंधन, अनदेखा करना, अपेक्षाएं करने, सहित अनेक पहलूओं पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला का प्रांरभ तेयुप के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने किया। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने स्वागत भाषण देते हुए भटेवरा का परिचय भी दिया। कार्यशाला में परिषद के पधाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, आजीवन सदस्य, किशोर मंडल के सदस्य, सीपीएस के संभागी, तेयुप परामर्शक अशोक बैद, अणुव्रत समिति से सत्यनारायण स्वामी, ऐडवोकेट रणवीरसिंह खीची, शिक्षाविद करणीसिंह सहित अनेक युवा शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनीष पटावरी ने सभी का आभार जताया।




