






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सबसे पुराने बाबा श्याम के मंदिर आडसर बास श्याम मंदिर के 39वें स्थापना वर्ष के तहत मनाया जा रहा श्याम फाग महोत्सव शुक्रवार को बाबा की निशान यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है। श्रीश्याम सखा मंडल के बैनर तले श्याम भक्तों की यह निशान यात्रा शाम 4 बजे गणेशजी मंदिर बिग्गाबास से रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने नीले, पीले झंड़ों के रूप में अपने कंधों पर बाबा के निशान को धारण किया। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी व इस दौरान श्याम भजनों पर श्रृद्धालू जमकर झूमे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रृद्धालु भी शामिल हुई एवं यात्रा के साथ में बाबा का भव्य दरबार भी झांकी के रूप में सजा कर साथ चला। बाजार में भी लोगों ने बाबा के दर्शन किए एवं पुष्पवर्षा की।
श्याम दिवानों की टोली शनिवार को शहर करेगी श्याममय, टाइम्स पर लाईव प्रसारण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। श्याम फाल्गुन महोत्सव में बड़ा कार्यक्रम शनिवार को श्याम दिवाने ग्रुप सिंधी कालोनी द्वारा किया जाएगा। ग्रुप द्वारा शनिवार को दिन में जहां आडसर बास श्याम मंदिर से शहीद हेमू कालानी पार्क तक शोभायात्रा निकाली जाएगी वहीं रात को 7.30 बजे से हेमू कालानी पार्क में रात्रि जागरण आयोजित किया जाएगा। जिसमें मास्टर नानू, राकेश श्याम दिवाना, तेजकरण दया, देवेश शर्मा सरीखे प्रसिद्ध कलाकार बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां देगें। इस जागरण में पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, चंग-धमाल, बाबा का भव्य श्रृंगार एवं दरबार, अखंड ज्योत आदि मुख्य आकर्षण रहेगा। इस संबध में श्याम दिवाने ग्रुप के सदस्यों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है एवं आयोजन के लिए क्षेत्र के श्याम भक्तों में जबरदस्त जोश व उतसाह देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ के टाइम्स के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा। जिससे कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाने वाले श्याम भक्त श्रीडूंगरगढ़ में श्याम भक्ति की बहने वाली गंगा में शामिल हो सकेगें।







