






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2024। आज श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता रामगोपाल सुथार को विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया और इस खबर के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए फूलमालाओं से सुथार का स्वागत सम्मान किया। सुथार के पूनरासर पहुंचने पर मंदिर पुजारी ट्रस्ट ने श्रीरामचरित मानस भेंट कर उनका सम्मान किया। पूनरासर के कार्यकर्ताओं ने पार्टी दुपट्टा पहना कर बधाईयां दी। सुथार वहां से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे तो घुमचक्कर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व सुथार समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, विधायक पुत्र राजेश सारस्वत, भाजपा नेता रामेश्वरलाल पारीक, पार्षद रजत आसोपा, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया, महेश राजोतिया, महेश माली, भवानी माली, केके जांगीड़, ईश्वरचंद चोरड़िया, डॉ चंद्र प्रकाश, अमरचंद सुथार, रमेश नाथ, महेश तावणियां ने सुथार का पार्टी दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। समर्थकों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत करते हुए जमकर नारेबाजी की।






