May 20, 2026
IMG-20240317-WA0006

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में आज मरम्मत कार्यों के करीब 7 घण्टे बिजली कटौती होगी। विभाग के सुशील छिंपा ने बताया जानकारी देते हुए बताया कि आज मोमासर 132 केवी जीएसएस पर जरूरी रखरखाव कार्य किया जाएगा जिसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का शट डाउन लिया जाएगा। इससे गांव मोमासर, सत्तासर, लालासर, आडसर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, धीरदेसर पुरोहितान, कुंतासर, सुरजनसर, लाखनसर, लिखमादेसर में आज दिन में कटौती होगी। आप सभी ये खबर इन गांवों के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे किसी भी असुविधा से बच सके।