






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ के साहित्यकार डॉ मदन सैनी को मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्त्वावधान में तीसरा पोकरमल राजरानी गोयल राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार दिया गया है। रविवार देर शाम आयोजित एक समारोह में सैनी को उनके राजस्थानी कहानी संग्रह आस-औलाद और जयपुर की उपन्यासकार प्रेमलता सोनी को उनके राजस्थानी कहानी संग्रह खावणखंडी के लिए पुरस्कृत किया गया। दोनों को पुरस्कार स्वरूप शॉल, साफा, श्रीफल और अभिनंदन पत्र के साथ ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए दिए गए। समारोह की मुख्य अतिथि डीन गृह विज्ञान महाविद्यालय राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय डॉ. विमला ढुकवाल शामिल हुई व समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद व आलोचक डॉ. उमाकांत गुप्त ने की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नरेश गोयल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के बारे में जानकारी दी। मुक्ति संस्थान के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। जोशी ने बताया कि पुरस्कार के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों से 19 पुस्तकें प्राप्त हुई। चयन समिति द्वारा इनमें से दो पुस्तकों का चयन किया गया। कार्यक्रम में पुरस्कार प्राप्त लेखक डॉ.मदन सैनी और प्रेमलता सोनी ने अपनी रचना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जयचंद लाल सुखाणी ने पोकरमल-राजरानी गोयल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार व्यक्त किए। डॉ. नमामी शंकर आचार्य और राजाराम स्वर्णकार ने विचार व्यक्त करते हुए दोनों रचनाकारों के लिए अभिनंदन पत्रों का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन कवियत्री-आलोचक डॉ.रेणुका व्यास ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार मधु आचार्य, एडवोकेट हीरालाल हर्ष, सुरेश कुमार गोयल, राजेश गोयल, परवेश गोयल,महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष पूर्णचंद राखेचा,एडवोकेट महेंद्र जैन, , वरिष्ठ वैज्ञानिक एस.सी.मेहता, कल्याणमल सुथार, एडवोकेट ओम भदानी, कमल रंगा, पृथ्वीराज रतनू, विजय गहलोत, जाकिर अदीब, पूनमचंद सुराणा, कल्याणमल सुथार, संजय कोचर, बृजमोहन अग्रवाल ,गजेंद्र सिंह राठौड़, जगदीश रत्नू, अविनाश व्यास, हरीश बी शर्मा, मुकेश पॉपली, डॉ गौरी शंकर प्रजापत, चित्रकार योगेंद्र पुरोहित, संजय जनागल, नरसिंह बिनानी,डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, एन.डी. रंगा मेघराज बोथरा, खूमराज पंवार, दिनेश चूरा, रवि आचार्य,रवि पुरोहित, मनीष जोशी, मोइनुद्दीन कोहरी, गुलाम मोईनुद्दीन माहिर, आशा जोशी, नवनीत पांडे, शंशाक शेखर जोशी, इरशाद अजीज, असद अली असद, इसरार हसन कादरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। व्यंगकार व सम्पादक डॉ. अजय जोशी ने सभी का आभार जताया।




