May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-20 at 21.16.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव लखासर के आस पास पोटाश के भंडार मिलने से देश भर में लखासर का नाम बड़े सरकारी प्रोजेक्ट प्लान में आने लगा है। ऐसे में गांव में पोटाश खनन के प्रयास प्रारंभ करने की दिशा में बढ़ते कदमों में पोटाश कंपनी एमईसीएल के कार्मिकों का आना जाना बढ़ गया है। बुधवार को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा राउमावि में 6 बिग स्क्रीन टीवी इंटरएक्टिव बोर्ड और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 केवी की सोलर लाइट समारोह पूर्वक दी है। कार्यक्रम में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर खुशीराम, सीनियर जियोलॉजिस्ट महिपाल चारण, अकाउंट्स सेक्शन के दिलीप जांगिड़, स्टोर इंचार्ज शंकर जांगिड़ व अजीत, एचआर से बालूराम शामिल हुए। कंपनी के दल ने इस कार्य के लिए प्रेरक रहें सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी का आभार जताया। खिलेरी ने कहा कि इससे छोटे बच्चे रोचकता से सीखने की ओर अग्रसर होंगे और पीएचसी में रोशनी संबंधी समस्या का समाधान भी होगा। इस दौरान उपसरपंच सज्जन सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समुद्रसिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य कृष्णसिंह शेखावत, परताराम सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहें। शिक्षिक श्रीकृष्ण शेखावत व डॉ पूजा ने सभी का स्वागत किया व आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोटाश कंपनी के अधिकारियों ने विद्यालय को सौंपे 6 डिजिटल बोर्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएचसी में 6 केवी सोलर सिस्टम दिया।