May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-03-20 at 21.59.40

आंवला एकादशी पर पूजा अर्चना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज आंवला एकादशी पर महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर आंवले के वृक्ष का पूजन किया। व्रत उपवास रखें और घरों मंदिरों के कथा भजन के आयोजन हुए। श्रद्धालु दिन भर सेवा कार्यों में जुटे रहें।

सेवादारों ने की अबोलो की सेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति द्वारा आज विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। सेवादारों ने गौरैया चिड़िया के लिए 50 लकड़ी के पक्षी घर लगाए। सेवादारो का दल हाइवे पुल के पास पहुंचा और दिन भर लकड़ी के पक्षी घर लगाकर अबोलो के लिए आशियाने की व्यवस्था की। सेवादारों ने स्थल के निकट चुग्गा डालने व जल की व्यस्थाएं भी दुरस्त की। इस सेवा कार्य के दौरान सेवा समिति के शुरवीर मोदी, भीखाराम सुथार, जयप्रकाश सारस्वत सहित सेवादार मौजूद रहें। समिति द्वारा एक व्यक्ति एक चिड़िया का घर अभियान के तहत ये घर लगाए गए है। ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक जिन्हें ये गौरैया के घर चाहिए वे सेवा समिति के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लकड़ी के गौरैया घर टांगे सेवादारों ने, मनाया विश्व गौरैया दिवस।

गौशालाओं में सेवा कार्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आंवला एकादशी पर कस्बे के श्रीगोपाल गौशाला में सत्संग हुआ एवं दिन भर गौसेवकों द्वारा गौशाला में पहुंच कर गौपूजन एवं गौसेवा की गई। वहीं दूसरी और गांव कोटासर स्थित श्रीकरणी गोसेवा समिति गौशाला में गोवर्धन सिंह राजपुरोहित द्वारा ढाई मण लापसी, लक्ष्मण राम सोनी द्वारा 1बोरी खल 1पेटी गुड़, ओमप्रकाश हरिकिशन बिश्नोई द्वारा 2बोरी खल और 1पेटी गुड़, जुगलकिशोर सोनी द्वारा गुड़ आदि की सेवा गौवंश के लिए दी गई। विभिन्न गौशालाओं में श्रद्धालु पहुंचे और गौसेवा में योगदान दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में श्रद्धालुओं ने की गौसेवा।