






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2024। अपने पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक परिवादी ने पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जाखासर नया निवासी 35 वर्षीय भंवरलाल पुत्र दामाराम जाट ने इसी गांव के निवासी रामलाल पुत्र रूघाराम जाट, अमराराम पुत्र डूंगरराम जाखड़, टीकूराम पुत्र गोमदाराम नायक, सुगनाराम पुत्र देवाराम नायक, रूपाराम पुत्र फुसाराम नायक के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके पिता के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच हैड कांस्टेबल हरिराम को दे दी है।



