






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2024। जरूरतमंद परिवारों को राशन व जरूरत का सामान देकर सेवाएं देने वाली सामाजिक रूप से सक्रिय संस्था नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा 50 जरूरतमंद परिवारों के घरों में त्योहार की खुशियां बांटी है। संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया है की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व पर संस्थान द्वारा गोद लिए गए सभी जरूरतमंद परिवारों मे मिठाई, भुजिया, ग़ुलाल और बच्चों के लिए पिचकारीया संस्था सहयोगियों द्वारा दी गई है। संस्थाध्यक्ष सुष्मा श्याम करनानी के प्रयास से सभी परिवारों तक सेवादारों ने पहुंच कर परिवारजनों को ये सामान दिया व होली की बधाई दी। परिवारों के बच्चों ने पिचकारियां व रंग देख कर प्रसन्नता प्रकट की और उनके अभिभावकों ने संस्था का आभार जताया।




