






- श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षा क्षेत्र की क्रांति के रूप में नागरिकों के सामने बड़ा नाम स्थापित हुआ है “भारती निकेतन”, क्षेत्र के बच्चों के शैक्षिक उत्थान के दृढ़ संकल्प के साथ वर्ष 2000 लगाया गया पौधा आज कई विकसित शाखाओं से पुष्पित व पल्लवित हो रहा है। उत्कृष्ट व उन्नत शिक्षा का ये वटवृक्ष निरंतर विस्तार पा रहा है। आज की इस विशेष खबर में क्षेत्रवासियों के समक्ष प्रस्तुत है इस शिक्षा क्रांति के आधार स्तंभ संस्था निदेशक ओमप्रकाश स्वामी द्वारा विद्यालय के बारे दी गई पूरी जानकारी के बारे में, पढ़ें विस्तार से।
भारती कैरियर इंस्टिटयूट (BCI)बना विज्ञान फैक्ट्री, 5 अप्रेल से NEE,IIT,ICAR,JET के नए बैच प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन समूह की विंग भारती कैरियर इंस्टिटयूट विज्ञान विषय में पढ़ने वाले क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च स्तरीय परीक्षाओं में पास करवाने की फैक्ट्री बन चुका है। यहां विज्ञान के अंग रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कृषि विज्ञान, गणित आदि के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विशेष शिक्षण, प्रशिक्षण दिया जाता है। यही कारण है कि प्रति वर्ष यहां से NEET, IIT, JET,ICAR टारगेट बैच विभिन्न प्रवेश प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहें है। इस वर्ष भी 10वीं की परीक्षा देकर 11वीं में आने वाले विद्यार्थियों के लिए व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नए टारगेट बैच 5 अप्रैल से शुरू हो रहे है। इसी प्रकार कृषि विज्ञान क्षेत्र में जेट एवं ICAR (CUET) के नए बैच 30 मार्च से शुरू हो रहे है। इन बैचों के लिए विद्यालय परिसर में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए है।
भारती सीए फांउडेशन से कार्मस विद्यार्थियों को मिल रही रोजगार की दिशा, 2 अप्रेल को सेमिनार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन समूह की दूसरी प्रमुख विंग भारती सीए फाऊंडेशन है। इसके माध्यम से कार्मस विषय के विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। कामर्स विषय में रूची रखने वाले विद्यार्थी जो इस वर्ष 10वीं की परीक्षा देकर 11वीं में प्रवेश लेगें वे कामर्स विषय में व कक्षा 12 में अध्ययनरत विद्यार्थी नए बैच से जुड़ सकेगें। नए बैच के लिए नि:शुल्क सेमिनार का आयोजन आगामी 2 अप्रैल को भारती निकेतन कैम्पस में होगा। जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा सीए बनने की पूरी प्रक्रिया सहित कार्मस विषय में भविष्य पर जानकारियां दी जाएगी।
भारती कंपीटिशन फाउंडेशन से कला वर्ग के विद्यार्थियों में फूंकी प्रतियोगी परीक्षाओं की ऊर्जा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन समूह द्वारा कला वर्ग के विद्यार्थियों में विभिन्न राजकीय सेवाओं के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं से संबधित ऊर्जा भरने के लिए विशेष प्रयास भारती कंपीटिशन फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे है। इस विंग के माध्यम से कला विषय में रूची रखने वाले इस वर्ष 10वीं की परीक्षा देकर 11वी में आने वाले विद्यार्थी एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए CUET, BSTC, PTET, SSC एवं RAS, IAS व अन्य प्रमुख परीक्षाओं के फाउंडेशन के नए बैच 5 अप्रैल से शुरू होगें। नए बैच के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है।
“आओ वैज्ञानिक बनें” योजना के माध्यम से कर रहे है स्किल्स में ट्रेंड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन समूह द्वारा कक्षा दस से छोटी कक्षाओं से ही बच्चों को रचनात्मक एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों से जोड़ कर विभिन्न स्किल्स में ट्रेंड करने के लिए आओ वैज्ञानिक बनें योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत कक्षा 1 से ही बच्चों को मनौवैज्ञानिक रूप से एवं विभिन्न बड़ी प्रयोगशालाओं में प्रैक्टिकल व स्किल्स डवलपमेंट में सक्रिय रखा जा रहा है। ताकि बच्चे बड़े होने के बाद राजकीय सेवाओं के भरोसे ही नहीं रहें और स्वयं दूसरों को रोजगार देने वाले बन कर अपने आप को स्थापित कर सकें।
भारती ओलंपियाड परीक्षा में भाग ले रहें बच्चे, छात्रवृति एवं पुरस्कारों के होंगे विजेता, अभिभावक दें ध्यान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन समूह द्वारा क्षेत्र के सभी बच्चों को छात्रवृति एवं पुरस्कारों के लिए अपनी योग्यताएं साबित करने का मौका भारती ओलंपियाड के माध्यम से दिया जा रहा है। आगामी 31 मार्च को विद्यालय प्रांगण में सुबह 10 बजे होने वाली इस परीक्षा में क्षेत्र के किसी भी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे तीन विभिन्न समूहों में अपने-अपने स्तर की सामान्य ज्ञान की परीक्षा दे सकेगें। ए समूह में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे, बी समूह में कक्षा 9 से 11 के बच्चे एवं सी समूह में कक्षा 3 से 5 तक के बच्चे भाग ले सकेगें, जिन्हें उनके स्तर के ही सामान्य विज्ञान, सामान्य गणित, सामाजिक अध्ययन एवं अंग्रेजी ग्रामर पर आधारित सवालों के पेपर देना होगा। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी जिससे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा संबधी अनुभव हो सके। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मैडल, ईनाम, प्रमाण पत्र व प्रतीक चिह्न से पुरस्कृत किया जाएगा। इस परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों द्वारा भारती निकेतन में प्रवेश लेने पर फीस में 5 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक छात्रवृति दी जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए बच्चों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जो कि नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर अपना आवेदन कर सकते है। https://forms.gle/eCFdj7X6jEEVG7zb8 वहीं दूसरी और विद्यालय प्रांगण में सम्पर्क कर भी आवेदन कर सकते है व परीक्षा के दिन भी परीक्षा समय से पूर्व पहुंच कर अपना आवेदन कर सकते है। इस परीक्षा के संबध में आमजन को जागरूक करने एवं विद्यार्थियों को छात्रवृति व पुरस्कार का मौका देने के लिए विद्यालय स्टाफ घरों में भी सम्पर्क कर रहे है।
अपार छात्रवृति से प्रतिभाओं को दिया जा रहा है प्रोत्साहन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन समूह द्वारा विभिन्न स्तर पर स्थाई रूप से प्रतिवर्ष संचालित की जा रही छात्रवृति योजनाओं में अपार छात्रवृतियों के माध्यम से क्षेत्र की प्रतिभाओं को शिक्षा के प्रति और अधिक समर्पित होने का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। समूह के माध्यम से अपनी-अपनी कक्षाओं के पांच टापर्स को भारती निकेतन में प्रवेश लेने पर एक साल की पूर्ण फीस माफी की छात्रवृति दी जा रही है। इसी प्रकार कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भारती निकेतन में प्रवेश लेने पर फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। छोटे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए कक्षा नर्सरी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को दो वर्ष तक नि:शुल्क शिक्षण की फीस माफी छात्रवृति भी दी जा रही है। इस वर्ष विशेष योजना के तहत 5 अप्रैल से पहले भारती निकेतन में प्रवेश लेने पर 2100 रुपए प्रवेश शुल्क माफ कर छात्रवृति दी जा रही है। स्वामी ने बताया कि इस प्रकार विभिन्न छात्रवृत्तियों के माध्यम से बड़ी राशि छात्रहित में प्रयोग ली जा रही है।







