May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-23 at 20.34.41

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. मदन सैनी द्वारा रचित कथा-संग्रह आस-औलाद को आज बीकानेर का नरपतसिंह सांखला स्मृति पुरस्कार समारोह पूर्वक दिया गया है। उन्हें सम्मान स्वरूप एक शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न, सम्मान पत्र एवं 11000 नकद राशि प्रदान की गई। बीकानेर के महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में संपन्न हुए सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर मदन केवलिया ने सांखला को एक कालजयी रचनाकार बताया, वहीं मदन सैनी की कहानियों को भी उल्लेखनीय बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ. बी.एल. खजोटिया, डॉ. जगदीश सांखला, संस्था अध्यक्ष कथाकार कमल रंगा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जोधपुर की कथाकार चांदकौर जोशी को भी हेत रो मार्ग हेतु पुरस्कृत किया गया। बता देवें इससे पूर्व भी गत 17 मार्च को डॉक्टर सैनी को इसी पुस्तक पर पोकरमल राजरानी गोयल ट्रस्ट बीकानेर की ओर से भी पुरस्कृत किया गया था। डॉक्टर मोनिका गौड़ और डॉक्टर गौरीशंकर प्रजापत ने इस अवसर पर पत्र-वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन शायर कासिम बीकानेरी और डॉक्टर धीरज सैनी ने किया। समरोह में मधु आचार्य आशावादी, हरीश बी शर्मा, प्रमोद शर्मा, डॉक्टर नमामीशंकर आचार्य, डॉक्टर बसंती हर्ष, बसंती पंवार, राजेंद्र जोशी, गिरिराज पारीक, नंदकिशोर सोलंकी, तुलसीराम चौरडिया, डॉक्टर मुकेश सैनी, भव्य सैनी, खेल-समीक्षक आत्माराम भाटी, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती रेखा चौबदार, इसरार हसन कादरी, माहिर बीकानेरी, असद अली असद, जाकिर अदीब सहित अनेक प्रबुद्ध एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। समारोह के आयोजक संजय सांखला ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ सैनी को आस औलाद के लिए किया सम्मानित।