May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-26 at 11.15.48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध गणगौर महोत्सव का आगाज मंगलवार को 101 जोड़े गणगौर-ईसर-भायोजी के वितरण के साथ होगा। गणगौर मेला समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस महोत्सव में 15 दिनों तक गणगौर पूजन के बाद आगामी 11 व 12 अप्रेल को भव्य आयोजन होगा। व्यवस्थापक पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि आज मंगलवार शाम को चार बजे गणगौर-ईसर-भायोजी का वितरण उत्सव रखा गया है। हाई स्कूल रोड़ पर गणेश ज्योतिष कार्यालय में समारोहपूर्वक गणगौर महोत्सव में पंजीयन करवाने वाली युवतियों को निशुल्क गणगौर-ईसर एवं भायोजी का जोड़ा प्रदान किया जाएगा। महोत्सव में शामिल होने की इच्छुक युवतियां आज भी अपना पंजीयन गणेश ज्योतिष कार्यालय में पहुंच कर या व्यवस्थापक देवीलाल उपाध्याय के नम्बर 9414429246 पर करवा सकती है। इस मौके पर कस्बे की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े विशिष्ट जन अतिथि रूप में मौजूद रहेगें।
महोत्सव में यह होगा कार्यक्रम, बंटेगी 1000 साडियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2024। आगामी 11 व 12 अप्रेल को होने वाले गणगौर महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगें। उपाध्याय ने बताया कि इस मौके पर भव्यतम शोभायात्रा, गणगौर साज-सज्जा प्रतियोगिता एवं वैदिक विधान से गणगौर विवाह आदि कार्यक्रम होगें। इससे पूर्व इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाली महिलाओं को 1000 साडियों का वितरण भी किया जाएगा।