






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ शहर के श्याम भक्तों के लिए विशेष खबर श्याम मंदिर आडसर बास से निकल कर सामने आ रही है। यहां मनाए जा रहे श्याम फाग उत्सव के अंतिम कार्यक्रम के रूप में आगामी 31 मार्च को डाक ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। श्रीखाटू धाम पैदल यात्री सेवा समिति द्वारा आयोजित इस यात्रा में इस बार सीमित संख्या में ही यात्रियों को शामिल किया जाएगा। समिति द्वारा 29 मार्च तक ही निर्धारित 251 यात्रियों का पंजीयन किया जाएगा एवं पंजीयन के बाद यात्रियों को नम्बर लगी टी-शर्ट प्रदान की जाएगी। 251 यात्रियों की संख्या पूर्ण होने के बाद यात्री शामिल नहीं किए जाएगें। डाक ध्वजा 31 मार्च को सुबह 6 बजे श्यामजी मंदिर आडसर बास में बाबा के धोक लगा रवाना होगी एवं लगातार दौड़ते हुए ध्वजा को बाबा के धाम तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है एवं कार्यकर्ता विभिन्न जिम्मेदारियां निर्धारित कर रहे है।



