May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-26 at 12.29.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में होली की रात को पार्टी करने के एक जगह बैठे युवकों में झगड़ा हो गया। पार्टी में एक पक्ष के युवक को एवं उसके बचाने आए उसे परिजनों को दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा पीटा गया एवं बाद में युवक के परिजनों ने दुसरे पक्ष पर हमला कर उनके परिवार को पीट दिया। दोनो पक्षों में परस्पर मामले दर्ज हुए है एवं एक जने को सर में गंभीर चोट आने पर बीकानेर रैफर किया गया। मामला क्षेत्र के गांव सत्तासर का है एवं पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले पक्ष की और से 24 वर्षीय कालूराम ने दूसरे पक्ष के करणाराम, रामेश्वरलाल, मांगीलाल व डूंगरराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसमें कालूराम ने पुलिस को बताया कि आरोपी करणाराम ने उसे होली की पार्टी करने के लिए गणेशाराम नायक के सूने पड़े मकान में बुलाया। वह विश्वास कर वहां चला गया एवं सभी ने पार्टी में शराब पीना शुरू कर दिया। इसके बाद करणाराम ने पहले के मामले मे पुलिस में पकड़वाने की बात को लेकर उसके साथ छीना झपटी व मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आए उसकी मां मुन्नीदेवी एवं चाचा रतिराम के साथ भी मारपीट की। मारपीट ने रतिराम के सर में कुल्हाड़ी से चोटें आई तो उसे गंभीर अवस्था में श्रीडूंगरगढ़ लाया गया, यहां से रतिराम को बीकानेर रैफर कर दिया गया। वहीं दूसरी और 21 वर्षीय देवीलाल नायक ने पहले पक्ष के मामराज, रतिराम, कालूराम, देवाराम व अन्य तीन-चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें आरोपियों पर रात 10 बजे हाथों में लाठियां व बर्छी लेकर घर में घुसने एवं परिवादी देवीलाल, उसके भाई गिरधारी, करणाराम, मूलाराम, सुमित्रा, प्रकाश के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की और से दर्ज मामलों की जाचं एएसआई हेतराम को दी गई है।