






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2024। सोमवार को शहीद हेतराम अमर रहें के गगनभेदी जयकारों से गांव सोनियासर की धरा गूंज उठी। गांव के राउमावि में शहीद सिपाही हेतराम गोदारा के 6वें शहादत दिवस पर सैंकड़ो लोगों ने पुष्पाजंलि अर्पित की व 200 उत्साही युवाओं ने रक्तदान शिविर में रक्तदान कर मानवता का धर्म निभाया। शहीद परिवार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में गांव के युवाओं ने शिविर व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दी। चूरू व बीकानेर सीमाओं पर स्थित गांव में दोनों जिलों के गांवो से बड़ी संख्या में लोग शहीद को नमन कर उनकी शहादत पर गर्व जताने पहुंचे। समाजसेवी तोलाराम जाखड़ भी सोनियासर पहुंचे और शहीद के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। जागरूक युवा जीतू सिंह ने बताया कि इस दौरान सभी रक्तदाता युवाओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शहीद की वीरांगना व पुत्र भावेश, दादा पुरखाराम गोदारा सहित सभी परिजनों ने भी नम आंखो से शहीद को श्रद्धाजंलि दी। शहीद के भाई जगदीश गोदारा व राजाराम गोदारा ने सभी का आभार जताया। क्षेत्र के दानाराम घिंटाला, ओमप्रकाश गरवा, राजूनाथ सिद्ध, नरपत सिंह, विष्णु शर्मा, शिवलाल गोदारा, भैराराम सियाग, मोटाराम पटवारी, भंवरलाल लेघा साजनसर, पूनमचंद सारण कातर, पूजा धतरवाल, सरपंच नन्दकिशोर बिहाणी, सरपंच प्रतनिधि प्रभुराम मेघवाल, पूर्व सरपंच घनश्याम मूंड, प्रधानाचार्य कपिल डांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। अनेक महिलाओं ने भी रक्तदान किया। पीबीएम बीकानेर व जन सेवा केंद्र शिवबाड़ी, बीकानेर की टीमों ने रक्त संग्रहण किया।








