May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2024। थानाधिकारी इंद्रकुमार का प्रजापति समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। समाज समिति के अध्यक्ष जयचंद अड़ावलिया के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने फूलमालाएं पहनाई। सभी अतिथियों ने पिछड़े समाज के युवाओं को शिक्षा पर ध्यान देने व इंद्रकुमार से प्रेरणा लेकर निष्ठापूर्वक देश व समाज के लिए सेवाएं देने की बात कही। इस दौरान भाजपा श्रीडूंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया, पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचेरिया, गोपाल छापोला, मोहन मिणोटिया, एडवोकेट सत्यनारायण, विजय कुमार अड़ावलिया, धर्मचंद अड़ावलिया, यश अड़ाविलया सहित प्रजापति समाज के अनेक युवा मौजूद रहें। सीआई इंद्रकुमार ने सभी का आभार जताया।